केमसारी टीन शेड के परिवारों को स्थायी रूप से दिए जायें आवास

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



नई टिहरी, संवाददाता। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया  संयोजक सरदार सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को पत्र लिखकर टिहरी बांध विस्थापित केमसारी टीन शेड में निवासरत परिवारों को स्थायी रूप से टीन शेड आवास आवंटित किए जाने की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद टिहरी के जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद ने अवगत कराया है कि टिहरी बांध की झील भराव के समय प्रभावित परिवारों को अस्थायी व्यवस्था के रूप में केमसारी टीन शेड में आवास उपलब्ध कराए गए थे। विगत लगभग 23 वर्षों से ये परिवार वहीं निवास कर रहे हैं, किन्तु आज तक उन्हें इन आवासों का स्थायी स्वामित्व प्रदान नहीं किया गया है। इन परिवारों ने वर्षों से अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन-यापन किया है तथा अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर एवं श्रमिक वर्ग से संबंधित हैं। स्थायी आवास का स्वामित्व न होने के कारण उन्हें विभित्र शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों का लाभ  लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा टिहरी के जिलाध्यक्ष द्वारा उठाई गई इस जनहित की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान करते हुए केमसारी टीन शेड में निवासरत पात्र परिवारों को इन टीन शेड आवास स्थायी रूप से आवंटित करने का काम करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top