रोमांचक मुकाबले में "टिहरी टाईगर्स" 13 रनो से किया पराजित

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : डॉo 0.पी0.जे0. अब्दुल कलाम विचार मंच - टिहरी एवं सम्राट स्पोर्टस ऐकेड़मी के तत्वाधान में, "तृतीय कलाम कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,

आज का मुकाबला टिहरी स्थित लामरीधार के प्रसिद्ध मैदान पर  'द टाईटंस' और 'टिहरी टाईगर्स' के बीच खेला गया, जिसमे द टाईटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ! इससे पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अथिति क्षेत्र के वरिष्ठ पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व समाज सेवी कमल चन्द्र ने रिबन काटकर किया व दोनो टीमो को शुभकामनायें दी ! साथ ही वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी ने मैच का टॉस कराया व खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त किया ,

मैच मे पहले बल्लेबाजी करते हुये 'द टाईटंस' की टीम ने 25 ऑवर्स में 08 विकटो के नुकसान पर 150 रनो का स्कोर खड़ा किया, जिसमे शुशांत ने शानदार 30 रनो की पारी खेली जिसमे 4 चौके शामिल है, साथ ही दिव्यांसु चौधरी ने 17,  व जय  ने 12 रनो का योगदान दिया...

साथ ही टिहरी टाईगर्स की ओर से गौरव सिंह व अनिरुद्ध ने बेहतरीन गेंदबाजी करते 3-3 विकेट चटकाये एवं दिव्यांशु व मयंक ने 1-1 विकेट लिया !

151 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी टाईगर्स की टीम की शुरूआत अच्छी रही, टिहरी टाईगर्स के बल्लेबाजो ने 8 ऑवर्स मे एक विकेट के नुकसान पर 62 रन जोडे , परंतु उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से मैच रोमांचक स्थिति में पहुँचा और आखिरी 2 विकटो को जीत के लिये 46 रन चाहिये थे , जिसमे 9वे व 10वे विकेट की साझेदारी ने जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुये 32 रन जोडे परंतु अंतिम समय में 13 रनो से मैच गवां बैठी !

टिहरी टाईगर्स की ओर से प्रियांशु थपलियाल ने 23, अथर्व ने 18, कप्तान अनिरुध ने 15 और प्रीयांशु रतूड़ी ने 11 रनो का योगदान दिया !

द टाईटंस के कप्तान दिव्यांशु चौधरी ने 02 और निखिल सिंह व अंशुमन  ने भी 2-2 विकेट झटके..

कप्तान दिव्यांशु चौधरी को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया !

इस अवसर पर डॉo 0.पी0.जे0. अब्दुल कलाम विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशद आलम, ने कहा की लामरीधार के मैदान पर सालो तक कई अच्छे टूर्नामेंटस आयोजित होते रहे हैं , ज़िले में लेदर बॉल क्रिकेट काफी कम हो गया है, पहाड़ का लेदर बॉल क्रिकेट मैदानी क्षेत्रो तक सीमित हो गया है , ऐसे आयोजन से मंच का प्रयास युवा खिलाड़ीयो को वास्तविक क्रिकेट का मंच और अवसर प्रदान करना है ..

इस अवसर पर मंच के प्रदेश सचिव राजेश नेगी, एवं अर्जुन, गौरव , आकाश, संजय बिष्ट , अम्पायर पियुश सिंह व रमन पालिवाल, आयोजक  रोहित,फहाद शेख , संजय घिल्डीयाल , सुजीत,विकास गुसाई ,वसीम सिद्दीकी,  आदि उपस्थित थे  !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top