हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्व विद्यालय (स्वामीराम तीर्थ परिसर) मे हुआ छात्र संघ समारोह आयोजित

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक  


टिहरी : हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्व विद्यालय (स्वामीराम तीर्थ परिसर) बादशाहीथौल के छात्र संघ समारोह 2025-26  में शुक्रवार को  मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधान सभा में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने अपने सहयोगी साथियों के साथ समारोह में पहुंच कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया l

 छात्रों को  संबोधित करते हुए विक्रम सिंह नेगी ने कहा "गुरु शिष्य परंपरा हर परिस्थिति में कायम रहनी चाहिए, गुरुजी का सम्मान सर्वोच्च होता है, मै इस परिसर में सोलर गीजर के लिए पूर्णरूप से प्रयास करूंगा, साथ ही  यहां के भूमि विवाद पर मेरी आवश्यकता पड़ेगी तो आप मुझे जरूर बताएं l

 

विधान सभा में उप नेता विपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा "कि हम जब पढ़ते थे तो कुछ नारे आवश्यक होते थे जैसे भारत माता की जय, अन्न जहां का हमने खाया, वस्त्र जहां के हमने पहने वह है प्यारा देश हमारा इसकी रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे,, किंतु आज इन नारों को भुलाया जा रहा है,भुवन कापड़ी ने देश प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पेपर लीक सहित अनेक मुद्दों को उठाया, और छात्र छात्राओं काआह्वान  किया कि वे राजनीति में आए और ऐसे जनप्रतिनिधियों का चुनाव करे जो प्रदेश को सही दिशा में ले जा सके l

उन्होंने कहा कि मै छात्र संघ की समस्याओं पर  विधायक विक्रम सिंह नेगी जी के साथ मिलकर समाधान करूंगा, मेरा छात्र छात्राओं से आग्रह है, हमे जिस महान विभूति के नाम यह परिसर है  स्वामी राम तीर्थ जी को अपनी स्मृतियों में जीवंत रखते हुए उनके गणित और आध्यात्म तथा हिमालय पर विशाल ज्ञान को भी आगे बढ़ाना चाहिए" ।


इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष आशीष राणा, महासचिव अमन सुयाल , उपाध्यक्ष आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष नौटियाल, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि अनामिका पंवार , छात्र प्रतिनिधि नैन्सी, सह सचिव मांगी लाल, विशाल यादव, सहित पूर्व अध्यक्ष आदित्य रतूड़ी , पूर्व अध्यक्ष अंकित सजवान, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप रावत ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विश्वविधालय के निदेशक ए ए बौड़ाई ने मंच से संबोधित करते अपने सुझाव बेहतर शिक्षा पठन पाठन के लिए रखे और अच्छे आयोजन के लिए छात्र संघ के पदाधिकारीयों  को बधाई दी।


इस अवसर पर  जनप्रतिनिधि तथा विश्व विद्यालय परिवार के गुरुजन छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l

    जिनमे भुवनकापड़ी(उपनेताप्रतिपक्ष),विक्रम सिंह नेगी विधायक प्रतापनगर,निदेशक ए ए बौड़ाई, डॉ जे डी एस नेगी DDSW ,प्रो. आर. सी रमोला ,प्रो. डी एस बागड़ी ,प्रो. डीएस कैंतुरा ,डॉ.गुलेरिया, डॉ.एस के चतुर्वेदी, शान्ति प्रसाद भट्ट पूर्व जिलाध्यक्ष, सूरज राणा पूर्व जिलाध्यक्ष , राकेश राणा,नरेंद्र चंद रमोला पूर्व  (विधान सभा प्रत्याशी), सोबन सिंह नेगी पूर्व प्रमुख चंबा, विजय गुनसोला पूर्व प्रमुख  (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष)देवेंद्र नौडियाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार पूर्व कनिष्ठ प्रमुख, शक्ति जोशी सभासद चम्बा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी चंबा, सरोजनी जोशी सभासद चम्बा,संदीप चमोली, विजय रावत , आशा रावत  सीमा कृशाली, हरि सिंह मुखलोगा, नेगी,गब्बर सिंह रावत, संतोष आर्य, वीरेंद्र दत्त आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top