ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रयासों से अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत डाउन ग्रेड प्रधानाचार्यों को भी राजकीय की भाँति पाँच वर्ष से घटाकर ढाई वर्ष में प्रधानाचार्य का पूर्ण स्केल मिलने की कवायद शुरू हो गई है। इस सम्बन्ध में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, डाउन ग्रेड प्रधानचार्य एसोसिएशन के संरक्षक महावीर प्रसाद भट्ट ने एक माँग पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवँ शिक्षा मंत्रीडॉक्टर धन सिंह रावत को दिया था जिसमें कई विधायकों एवँ मंत्रियों के द्वारा भी संस्तुति करवाई गई थी उस पर कार्यवाही करते हुए शासन के द्वारा शिक्षा निदेशालय से और निदेशालय के द्वारा जनपदों से सूचना मांगी गई है जिससे अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की वर्षोँ से चली आ रही माँग पूरी होने जा रही है।
इस पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष सजंय बिजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, डाउन ग्रेड प्रधानाचार्य एसोसिएशन के संरक्षकमहावीर प्रसाद भट्ट, मनमोहन सिंह रौतेला, मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल मंडल शिव सिंह रावत मंडलीय मंत्री बाल मनोज रावत ,मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं विशन सिंह मेहता मंडलीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह मेहरा सहित अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष एवँ ज़िला मंत्रियों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है ।


