नगर पंचायत गजा मे क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी मन की बात

Uk live
0

 


गजा (डी पी उनियाल) :  नरेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नगर पंचायत गजा कार्यालय में पहुँच कर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात सुनी, कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात मे कहा कि भारत की बेटियों ने खेल में परचम लहराया है साथ ही एशिया कप T20  मे भी तिरंगा शान से लहराया है, कहा कि नया साल युवाओं के लिए है जनवरी 2026 मे युवा दिवस मनाया जायेगा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री पर लोगों को गर्व है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आप्रेशन सिंदूर का जिक्र भी किया, भारत ने हर क्षेत्र में अमिट छाप छोडी है, विज्ञान के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी से भी कोई समझौता नहीं करता है, प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा मिला है, प्रयागराज महाकुम्भ ने दुनिया को चकित कर दिया, साल 2025 भारतीयों के लिए गर्व के पल का रहा है l

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री मीना खाती, पूर्व प्रमुख फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी, चम्बा शिवानी विष्ट, जिला पंचायत सदस्य चाका बैरोला जोत सिंह असवाल,भाजपा मंडल महामंत्री सुनील सिंह चौहान, प्रधान दाबडा सुरेश कोठारी, पूर्व प्रधान जयकोट प्रियंका चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोत सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल, भगवान सिंह चौहान,  पूरण सिंह चौहान,तहसीलदार गजा विनोद तिवारी, पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top