दीपावली मे लौटी बाजार की रौनक, खूब हुई खरीददारी " पटाखे,भैले, बर्तन,मिठाई,लडियाँ, झाड़ू खूब बिके, सोना, चांदी पर मंदी

Uk live
0

 


गजा (डी पी उनियाल): विकास खंड चम्बा के गजा बाजार में धनतेरस व दीपावली के अवसर पर खरीददारों की भीड़ से बाजार की रौनक लौट आई है। धनतेरस व दीपावली पर लोगों ने जमकर खरीददारी की, पटाखों की दुकानों में भैले की बिक्री ने लोकल फाॅर वोकल का संदेश दिया, दुकानदारों ने निकटवर्ती गांवो से भैले बनाकर मंगवाये, चीड़ के छिलकों से बनाये गए भैलों को को लोगों ने खूब पसंद किया, व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष मकान सिंह चौहान ने बताया कि दीपावली के पर्व पर भैलों का अलग ही महत्व है यह हमारी प्राचीन परम्परा व संस्कृति है। 



नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि  दीपावली के अवसर पर भैलों की पूजा करने की परम्परा है। धीरे धीरे विलुप्त हो रही इस संस्कृति को जीवित रखने के लिए भैला खेलने व ढोल नगाड़े की थाप पर नाचने के रीतिरिवाज गांवो मे आज भी हैं। 



नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, व्यापार सभा अध्यक्ष नीरज सिंह सुकेती, यशपाल सिंह चौहान, नीरज सिंह खाती, विजय सिंह तडियाल, आनंद सिंह खाती ने बताया कि बाजार की रौनक त्योहार मे लौटने से चहल पहल खूब रही है। न्यू गढवाल ज्वैलर्स ने बताया कि सोना चांदी की बिक्री में मंदी रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top