ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी। शिक्षा की बुनियाद को सुदृढ़ करने और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में समाजसेवी और ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा की पहल रंग लाई है। उनकी पहल पर हुडको ने अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा को 50 कुर्सियां और मेज उपलब्ध कराए हैं। विद्यालय में नई मेज-कुर्सी पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह फर्नीचर विद्यार्थियोें को भेंट किया गया। प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी ने समाजसेवी सुशील बहुगुणा और राड्स संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यालयों में अध्ययन का माहौल बेहतर होता है और विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है। सुशील बहुगुणा ने छात्रों को नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। यदि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा व समाजसेवा की राह चुनते हैं तो इससे परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होंगे। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था उन परिवारों को सम्मानित करती है जो नशा मुक्त विवाह कार्यक्रम आयोजित करते है। बताया कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज चंबा में कक्षा 9 से 12 तक फर्नीचर और भवन संबंधी समस्याएं हैं। इसी आधार पर उन्होंने हुडको से संपर्क कर विद्यालय के लिए 50 कुर्सियां और मेज उपलब्ध कराया हैं। ।
अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन इण्टर कालेज चम्बा के अध्यापक ओमप्रकाश सेमल्टी, जगमोहन सिंह नेगी, आर एस नेगी.मनोज कुमार बहुगुणा,चमन लाल रतूड़ी, राजेश लोहनी,तरुण डोभाल,मंजीत नकोटी,विकास गोयल, जयेन्द्र रावत ने समाजसेवी बहुगुणा तथा हुडको परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया ।इस मौके पर संस्था की सचिव कुंभीबाला भट्ट, लक्ष्मी बहुगुणा, विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l




