गंगा दशहरा पर्व मे गजा पहुंचने पर कालिंका डोली का भक्तों ने कलश यात्रा व माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत, घंटाकर्ण मंदिर क्वीली डांडा मे महायज्ञ का समापन

Uk live
0

डी पी उनियाल 



गजा (टिहरी)  : गंगा दशहरा पर्व पर घंटाकर्ण धाम घंडियाल डांडा मे महायज्ञ के समापन पर कालिंका देवी डोली (बटखेम) व सैकड़ों भक्तों ने पूजा अर्चना करते हुए मत्था टेककर आशीर्वाद लिया, गजा मे कांलिका देवी डोली के पहुंचने पर सैकड़ों माता भक्तो मान सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह विष्ट , भारती चौहान, कृष्णा चौहान, भारती चौहान, रंजना चौहान ने डोली उपासक सुधीर बैलवाल,व संजय उनियाल, सचिदानंद उनियाल,का माल्यार्पण कर स्वागत किया,गजा मे सैकड़ों लोगों ने कालिंका देवी का आशीर्वाद लिया, गजा के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ देवी घंटाकर्ण धाम पहुंची, यहाँ पर मंदिर समिति के विजय प्रकाश विजल्वाण, अशोक विजल्वाण, ईश्वरी विजल्वाण, दीपक विजल्वाण, बुद्धि सिंह रावत ने देव डोली का स्वागत किया, घंटाकर्ण धाम मे दस, दिवसीय महायज्ञ का समापन हवन, पूजा अर्चना, एवं भंडारे के साथ हुआ, भंडारे में रसोइयों द्वारा तैयार किया गया दाल भात प्रसाद के रूप में दिया गया,मंदिर मे दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे,लाइन लगाकर दर्शन करते रहे। इस अवसर पर दीपक विजल्वाण, रिटायर सूबेदार मंनजीत सिंह नेगी, नरेंद्र विजल्वाण, हिमांशु विजल्वाण,पंडित मनोहर लाल, प्रशांत, दर्शन लाल, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top