प्रांतीय खंड बौराड़ी के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार के नेतृत्व में नई टिहरी में सड़कों के विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

Uk live
0

 


ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : प्रांतीय खंड बौराड़ी के अधिशासी अभियंता  योगेश कुमार के नेतृत्व में नई टिहरी में सड़कों के विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। 

नगर में 9 किलोमीटर पैच कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।


अधिशासी अभियंता ने  जानकारी देते हुए बताया कि शेष बचे हुए कार्य भी निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत, यानी 15 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे।

 उनका उद्देश्य है कि शहर में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाकर जनता को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाए।


योगेश कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता PWD टिहरी 



सिर्फ सड़क कार्य ही नहीं, बल्कि शहर के समग्र विकास की दृष्टि से रिंग रोड परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रिंग रोड़ की DPR तैयार होते ही प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जायेगा l



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top