पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों,जनसंघ से लेकर 1980 से वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया

Uk live
0

 Team uklive



नई टिहरी,संवाददाता। पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भाजपा टिहरी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों,जनसंघ से लेकर 1980 से वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया। कहा कि कई उतार चढ़ाव के बाद समर्पित कार्यकर्ताओं के बदौलत अब स्वर्णिम युग में प्रवेश किया है। जनसंघ के स्थापना के दौरान जो सपने देखे थे,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे हो रहे हैं। 

पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मेलन का प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया। उन्होंने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार की जानकारी दी। कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान और समर्पण से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने पार्टी स्थापना कार्यक्रम और डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पादित करने में हर कार्यकर्ता से योगदान देने  की अपेक्षा की। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन से रूबरू कराया। कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को काम करने का अवसर मिलता है। लेकिन कार्यकर्ताओं को भी ईमानदारी से पार्टी हित के लिए काम करना चाहिए। विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल की विकास यात्रा पर विचार रखे। कहा कि मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण,जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने,तीन तलाक को कानून बनाने,महिलाओं को लोकसभा,विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण समेत कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री दिनेश धनाई,पूर्व विधायक धन सिंह नेगी,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल,ओमप्रकाश भट्ट,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत,पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला,ब्लॉक प्रशासक जाखणीधार सुनीता देवी,चंबा शिवानी बिष्ट,घनश्याम नौटियाल,पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी,मस्ता नेगी,बेबी असवाल,अनीता कंडियाल,आनंदी नेगी,विमला खणका,मंजू चंद,मीना सेमवाल,मनीषा पंवार,सुशील बहुगुणा,देवेंद्र बेलवाल,आशाराम थपलियाल आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top