गर्व का क्षण: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को 21 अप्रैल को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सिविल सर्विस दिवस कार्यक्रम में व्याख्यान के लिए किया गया आमंत्रित

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 


नई टिहरी।  टिहरी जनपद के लिए यह गर्व का क्षण है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को 21 अप्रैल को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सिविल सर्विस दिवस कार्यक्रम में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार द्वारा चयनित देशभर के 10 आईएएस अधिकारियों में शामिल मयूर दीक्षित उत्तराखंड से इस अवसर पर व्याख्यान देने वाले एकमात्र अधिकारी हैं।

सिविल सेवा दिवस पर “सिविल सेवा की चुनौतियां, सुधार और अवसर” विषय पर यह व्याख्यान देश के कैबिनेट सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह उपलब्धि टिहरी ही नहीं, पूरे उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात हैँ l

2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जैसे संवेदनशील जिलों में डीएम रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वह टिहरी जनपद में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

डीएम दीक्षित को उनके सरल, पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन के लिए जाना जाता है। चाहे आपदा प्रबंधन हो या विकास कार्य—हर मोर्चे पर उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। विशेष रूप से भिलंगना ब्लॉक में आई प्राकृतिक आपदा के बाद उनके नेतृत्व में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों और आम जनता द्वारा भी प्रशंसित हुए हैं।

डीएम दीक्षित ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की बेहद खुशी है और वह इसे उत्तराखंड की सेवा का एक और अवसर मानते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top