श्रीराम जी के परम भक्त हनुमान है चिरंजीवी, करते है सर्व मनोकामना सिद्ध: किशोर

Uk live
0

Team uklive



टिहरी : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सम्पन्न कर पोलिंग बूथ पर रात्री विश्राम के तहत टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने चम्बा ब्लॉक के पटूड़ी गांव में रात्री विश्राम किया तथा हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रात्रि को सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। पाठ के उपरान्त विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि  हनुमान जी चिरंजीवी है क्योंकि जब हनुमान जी ने माता सीता को अशोक वाटिका में प्रभु श्री राम की अंगूठी देकर माता को अपार सुख की अनुभूति प्रदान की, तथा श्री राम के प्रति बजरंगबली के समर्पण को देखते हुए उनको चिरंजीवी होने का वरदान दिया।   उन्होंने कहा कि जहां पर भी सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान श्री हनुमान जी के सुंदरकांड का पाठ होता है वहां स्वयं परम राम भक्त हनुमान जी विराजमान होकर पाठ को सुनते है तथा अपना पूर्ण आशीर्वाद उस परिवार, ग्राम को प्रदान करते है। हनुमान जी को कलयुग का देवता भी माना जाता है क्योंकि वे चिरंजीवी हैं और आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं, भक्तों की मदद करते हैं।  उन्होंने बताया कि सुन्दरकाण्ड में हनुमान जी द्वारा किये गये महान कार्यों का वर्णन है। रामायण पाठ में सुन्दरकाण्ड के पाठ का विशेष महत्व है। 

विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों के साथ श्री हनुमान जी के प्रसाद को गृहण कर वर्त खोला। 

ग्राम प्रवास में विधायक के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार बहुगुणा, नरेंद्र पंवार, नीरज खत्री, वीरेंद्र सेमवाल, सुधीर बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top