Team uklive
दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित मुख्यालय इंदिरा भवन नई दिल्ली में देशभर से आए जिला अध्यक्षों की अहम बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगयठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा ,पूर्व आईएएस एवं सांसद शशिकांत सैथिल , पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत ने उद्बोधन देकर देश भर से आई कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद किया।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गाँधी, महासचिव (संगठन) K.C. वेणुगोपाल और सभी 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी महासचिव या इंचार्ज मौजूद रहे।
बैठक में दो तरफा संवाद हुआ, जिसमें शीर्ष नेतृत्व के साथ जिला अध्यक्षों ने भी अपने विचार और सुझाव रखे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस संदेश और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है, उस लड़ाई को जिला कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से ही हर घर तक ले जाने का काम हो सकता है।
वहीं, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी एक नींव के समान है और कोई भी भवन मज़बूत नींव के बगैर खुद मजबूती नहीं हासिल कर सकता।
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी बैठक को संबोधित किया और कुछ घोषणाएं की।
इस बैठक में चार प्रेजेंटेशन भी हुईं।
शशिकांत सेंथिल ने पूरे स्ट्रक्चर को लेकर एक प्रेजेंटेशन की, जिसमें ये बताया गया कि कैसे चुनाव में मंडल तक की पार्टी यूनिट सक्रिय होंगी, साथ ही खरगे और राहुल ने जो वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया, उस पर कैसे प्रभावी ढंग से काम हो, कैसे उस पर निगरानी रखी जाए l
मीडिया कम्युनिकेशन विभाग की तरफ से राकेश राणा ने भी एक प्रेजेंटेशन किया कि मीडिया कम्युनिकेशन विभाग, जिला इकाइयों से क्या अपेक्षा रखता है, कैसे वो संदेश नीचे तक प्रसारित करें l
सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया को लेकर प्रेजेंटेशन किया।
वहीं विजय इन्दर सिंगला के प्रेजेंटेशन में बताया गया कि कैसे हम अलग-अलग जिलों में पार्टी प्रॉपर्टी को सुदृढ़ तरीके से इस्तेमाल में ला सकते हैं।
उदयपुर चिंतन शिविर में निर्णय लिया गया था कि DCC को मजबूत और प्रभावी बनाया जाए। आज उसी दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया है।
AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि जिस तरह आज 6 राज्य और 2 टेरिटोरियल कांग्रेस के 302 जिलाध्यक्ष बैठक में शामिल हुए, सभी ने खुले मन से अपनी बात रखी उससे कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी l
कांग्रेस को जमीन पर मजबूत करने, वोटर लिस्ट पर काम करने, लोगों के बीच काम करने और इन सबके लिए स्ट्रक्चर तैयार करने पर चर्चा हुई।
इसके बाद अब 8 और 9 अप्रैल को गुजरात में कांग्रेस का ऐतिहासिक अधिवेशन होगा।
बताया पहले दिन विस्तारित CWC की बैठक होगी
• दूसरे दिन कांग्रेस का अधिवेशन होगा


