डी पी उनियाल
गजा, (टिहरी गढ़वाल) : विकास खंड चम्बा की मखलोगी पट्टी के ग्राम ढुंगली नकोट निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश चंद्र भट्ट की पत्नी सुबोधनी भट्ट का मंगलवार सुबह अपने निवास स्थान पर हृदय गति रुकने से निधन हो गय.
उनका अंतिम संस्कार कोटेश्वर घाट पर दोपहर में किया गया,अंतिम संस्कार मे शामिल सैकड़ों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आँखों से श्रधा सुमन अर्पित किए,पंचतत्व मे विलीन पार्थिव शरीर को उनके बेटे हरीश भट्ट तथा योगेश भट्ट ने मुखाग्नि दी l
पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा मे समस्त भट्ट परिवार,उनके परिजन,एवं मखलोगी धार अकरिया से सैकड़ों लोगों ने मृत आत्मा की शांति व दुख की घड़ी में परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की l
इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान,पूर्व सभासद सुनील चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह रावत,दिनेश प्रसाद उनियाल,दिलवीर सिंह मखलोगा,मानवेंद्र विष्ट, दौलत सिंह मखलोगा, जगबीर सिंह रावत, चतर सिंह नेगी, ओम प्रकाश उनियाल,सहित सभी लोगों ने मृत आत्मा को अंतिम विदाई दी साथ ही घाट की स्थिति ठीक नहीं होने पर टी.एच.डी.सी.कोटेश्वर बांध परियोजना के अधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त किया।


