Team uklive
टिहरी 03 मार्च : सोमवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा जनपद टिहरी गढ़वाल की एक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नई टिहरी में आहूत की गई l
बैठक का जो मुख्य उद्देश्य था वह दिनांक 16 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत द्वारा ओ पी एस बहाली हेतु जो पैदल मार्च किया जाना है उसके संबंध में रखी गई थी साथ ही यूपीएस के विरोध में जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाला है उसके विरोध में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
सोमवार को टिहरी मे सभी विभागों के समस्त कर्मचारियों के द्वारा इस बैठक में प्रतिभाग किया गया l
इस अवसर पर संरक्षक बी. एस. राणा, राकेश भट्ट ने कहा कि हम सभी को मिलकर जितने भी हमारे जीते गए विधायक हैं सांसद है उनके माध्यम से सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली हेतु पत्र लिखवाना होगा क्योंकी ये हमारे द्वारा चुने प्रतिनिधि हैं।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा की हमें 16तारीख देहरादून मे एवं 23 तारीख दिल्ली मे सभी साथियो के साथ प्रतिभाग करना होगा कोई भी कर्मचारी 1अप्रैल को यू पी एस स्वीकार नहीं करेगा।
इस अवसर पर मुकेश डोभाल ने कहा कि हमें लगातार जनपद स्तर पर प्रत्येक विभाग में बैठक करनी होगी और सभी साथियों को जोड़ना होगा और सक्रियता सदस्यता अभियान को चलाना होगा l
इस अवसर पर ब्लॉक् सचिव योगेश बहुगुणा ने कहा हमें सभी साथियों को साथ लेकर काम करना होगा और जो हमारे 23 मार्च और 16 मार्च के कार्यक्रम है उसमें अधिक से अधिक संख्या कर्मचारियों के साथ प्रतिभाग करना होगा जिससे सरकारों मे दबाव बना सके।
रजत ने कहा कि इस आंदोलन को जीवित रखना एक लौ को जलाके रखना होगा.
लगातार कार्यक्रम को अपनी जनपद स्तर पर ब्लॉक स्तर पर संचालित करना होगा.
इस अवसर पर अध्यक्ष चम्बा भवानी शंकर ने कहा की सभी कर्मचारियों को चाहे वह ऑफिस के हो शिक्षक हों आंदोलन में प्रतिभाग करना होगा तभी जाकर सक्रियता बनी रहेगी और सभी साथियों को इस आंदोलन में प्रतिभाग करना होगा।
जो लोग नये है और अभी भी जुड़े नहीं है उन लोगों को भी इससे जुड़ना होगा l
इस अवसर पर चंद्रशेखर मेवाड़, संरक्षक संजय पांडे, भवानी शंकर, मनोज कुमार, रजत कुमार, जितेंद्र सिंह रावत, अमित शर्मा, गौतम, अमित बलूनी, अनिल सिंह, प्रवीण, विकास डबराल,नीमा नेगी, सुमन शर्मा,रजनी डबराल, सुशीला भट्ट, संदीप चौहान राकेश भट्ट,आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया l

