प्रज्ञा दीक्षित निदेशक प्रज्ञा फाउंडेशन द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कम कीमत में क्लॉथ सेनेटरी पैड बनाने हेतु किया जागरूक

 Team uklive


टिहरी : आज नगर पालिका परिषद मुनिकिरेती के सभागार में  प्रज्ञा दीक्षित निदेशक प्रज्ञा फाउंडेशन द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित पं. दीनदयाल  अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कम कीमत में क्लॉथ सेनेटरी पैड बनाने हेतु जागरूक किया गया एवं क्लॉथ सेनेटरी पैड बनाने हेतु इच्छुक महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिलाए जाना,उसके समुचित रूप से व्यापार के लिए आउटलेट उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी दी गई इसके साथ ही सेनेटरी पैड के एकत्रीकरण,समुचित निस्तारण हेतु पालिका के वाहन में पृथक रूप से दिए जाने हेतु जागरूक किया गया साथ में सेनेटरी वेस्ट को निस्तारण की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।उक्त कार्यक्रम में पालिका में पंजीकृत समूह  वरदान, नारी दिशा, शिव शक्ति , गंगा, यमुना, माता रानी, अन्न पूर्णा देव भूमि, मां का स्वाद, मां सरगम आदि स्वयं सहायता समूहो के प्रतिनिधि एवं पालिका से कल्याण सिंह, दीपक कुमार, राजस्व विभाग से राय सिंह, निधि थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया कड़ा एक्शन : लापरवाही बरतने पर अध्यापक जयवीर सिंह निलंबित

सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, परीक्षा में 91.39 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए

ब्रेकिंग उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास यात्रियों की बस वाहन दुर्घटनाग्रस्त