नगरपालिका टिहरी मे महिला स्वयं सहायता समूह की वीरांगना सेना स्वायत्त सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से रंगोली एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : दीपावली के शुभ अवसर पर नगरपालिका परिषद टिहरी के द्वारा  मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में  संदीप कुमार उप जिलाधिकारी/प्रशासक नगरपालिका परिषद टिहरी एवं  संजय कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टिहरी के आदेश के अनुपालन में पालिका कार्यालय में आज महिला स्वयं सहायता समूह की वीरांगना सेना स्वायत्त सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से रंगोली एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए दीपावली की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंजू भट्ट, सचिव  पुष्पा घड़ियाल एवं अन्य महिला सदस्य  कमला नौटियाल,  तबबसुम, मंजू रावत, अर्चना बडोनी,  रंजन रतूड़ी, नीलम उनियाल, अर्चना भट्ट,  नीलम नेगी एवं अन्य उपस्थित बच्चों द्वारा प्रतिभाग़ किया गया। 

कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद टिहरी के सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह नेगी, प्रधान सहायक  बिहारी लाल शाह, वरिष्ठ सहायक शिव सिंह सजवान, सुनील सिंह भंडारी  शिशपाल सिंह सजवान, बिजेंद्र कुमार,  कुशालानंद उनियाल,  कुंवर सिंह, केशवानंद नैथानी,  दिनेश जरधारी,  बलदेव चौहान,  सुरेंद्र सिंह बिष्ट,  मनोज चौहान विजयलक्ष्मी भट्ट, सिटी मिशन मैनेजर अरविन्द जोशी के साथ ही नगरीय विकास अभिकरण के कर्मचारी नीलम उनियाल  अनीता नेगी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top