लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से होता है भारतीय जनता पार्टी का संचालन -महेन्द्र भट्ट

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर मुनिकिरेती-ढालवाला मण्डल में मोर्चो के पदाधिकारीयों की कार्यशाला वैठक भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष   महेन्द्र भट्ट के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुई! 

वैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष  प्रेमदत्त सेमवाल व संचालन मण्डल महामंत्री राजेन्द्र थलवाल एवं भगवती काला  द्वारा किया गया! 

वैठक शुभारम्भ से पूर्व मुनिकिरेती -ढालवाला मण्डल के पूर्व अध्यक्ष  राकेश भट्ट  की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर  प्रदेश अध्यक्ष सहित वैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पान्जली अर्पित की गई !

बैठक  में प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल का संचालन  लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है! 

पुराने सदस्यों की  सदस्यता  का नवीनीकरण और संगठन परिवार से जुड़ने वाले  नये सदस्यों को  नई  सदस्यता प्रदान की जाती है!

 उन्होंने कहा सदस्यता अभियान का शुभारम्भ दिनांक 2 सितम्बर को देश के  प्रधानमंत्री  नरेन्द्रजी मोदी  द्वारा पुन:  सदस्यता ग्रहण करने से शुरु हो चुका है। 

उन्होंने कार्य कर्ताओं का आह्नान करते हुए कहा कि घर -घर जाकर सम्पर्क कर मोवाईल के माध्यम से  अधिक सेअधिक सदस्य बनायें!

सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को  राज्य के मुख्य मंत्री द्वारा  सम्मानित किया जायेगा! 

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वैठक के वक्ता पूर्व जिला महामंत्री दिनेश डोभाल ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हये लोकसभा चुनाव की तरह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान  में सिरकत करनी चाहिए.

 उन्होंने कहा संगठन के प्रत्येक मोर्चों के कार्य कर्ताओं को  भी सदस्यता अभियान के लक्ष्यो को हासिल करने के लिए समय निकाल कर सदस्यता अभियान में और अधिक सक्रीय भागीदारी निभानी चाहिए!

वैठक को सम्बोधित करते  हुए पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन भट्ट ने कहा कि भारतीय  जनता पार्टी के  सदसयता अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने एवं  कार्य कर्ताओं को और अधिक सक्रीय करने के लिए मण्डल व बूथ स्तर तक  पार्टी के  प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के दौरे भी हो रहे हैं इसी कडी़ मे आज भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष का दौरा मुनिकिरेती -ढालवाला मण्डल में ही निर्धारित  है!

वैठक को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र नगर  विधानसभा क्षेत्र के  विस्तारक सूर्य चन्द्र सिंह  चौहान ने कहा  योजना वद्ध तरीके से  सदस्यता अभियान को घर-घर जाकर चलाया जाएगा! 

वैठक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top