ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुशील बहुगुणा के निर्देशन में क्षेत्र के महिला मंगल दलॉ ने चम्बा ब्लॉक के चौपडीयाल गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सुशील बहुगुणा ने कहा कि
स्वतंत्रता दिवस को लोकतंत्र के उत्सव की तरह मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से देश में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव की भावना का संचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश व जिला स्तर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को तिरंगा कैनवास, तिरंगा मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
पिछले सालों से प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा यात्रा हमे देश के प्रति स्वदेश प्रेम को जागृत करता है।
इस अवसर पर भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता बिरेंद्र डबराल रामचंद्र डबराल इंद्रदेव डबराल महिला मंगल दल के बसु देवी गुड्डी देवी देवेश्वरी देवी शकुंतला देवी सरस्वती देवी जौंतारी देवी मंजू देवी स्वारी देवी अंजली देवी भंधू देवी देवी राशी देवी सरोजनी देवी उर्मिला देवी
भुवनेश्वरी देवी कुम्भीबाला भट्ट लक्ष्मी आदि उपस्थित थे।