Team uklive
टिहरी : इंडिया एलायंस के घटक दलों से सामंजस्य बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने वरिष्ठ अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बेलवाल को जनपद का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने उनकी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से जारी करते हुए कहा कि वह सभी घटक दलों से समन्वय स्थापित कर टिहरी लोकसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला जी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें और घटक दलों के साथ कार्यक्रम बनाना सुनिश्चित करें। उनके मनोनयन पर कांग्रेसजनों ने खुशी व्यक्ति की।


