विकसित भारत के लिए भाजपा ही एक मात्र विकल्प : दीप्ती रावत

Uk live
0

Team uklive


हरिद्वार : महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत भारद्वाज का लोकसभा चुनाव 2024 के निम्मित हरिद्वार लोकसभा का प्रवास रहा। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार लोकसभा चुनाव कार्यालय में महिला मोर्चा की बहनों से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका और आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की। 


इसके बाद कनखल मंडल के अंतरगत सर्वे विहार, बैरागी कैंप हरिद्वार के वार्ड न. 30 में हरि राम आर्य इंटर कॉलेज शक्ति केन्द्र, सप्तऋषि मण्डल के अंतर्गत भीमगोडा और बिल्केश्वर तथा मध्य हरिद्वार के अंतर्गत तरूण हिमालय मण्डल में नुक्कड सभाओं में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रही जहाँ दीप्ती रावत ने मोदी सरकार की लाभकारी योजनाओं के माध्यम से पिछले 10 सालों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों और मातृ शक्ति के उत्थान व सशक्तिकरण के लिये, गरीबों व वंचितों के सम्मान से लेकर किसानों और युवाओं के लिये हुए अभूतपूर्व कार्यों तथा सभी भारतीयों के जीवन स्तर में आये सुधार के बारे में विस्तृत चर्चा की।

दीप्ती ने बताया की कैसे  मोदी सरकार ने 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया, देशभर में 12 करोड़ शौचालय बनवाए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ गरीबों को घर दिए, उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए और 14 करोड़ से अधिक लोगों को नल कनेक्शन के माध्यम से ताजा पानी उपलब्ध कराया। मोदी सरकार ने 60 करोड़ गरीबों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का संपूर्ण स्वास्थ्य कवरेज देकर लोगों को नई जिंदगी, नई उमंग और नया उत्साह देने का काम किया है।
इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए अबकी बार 400 पार के नारे के साथ फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया और लोकसभा प्रत्याशी आदरणीय श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी जी को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्षा महिला मोर्चा अन्नु कक्कड़, ममो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रंजना चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममो सुधा रावत, मण्डल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, विधानसभा विस्तारक प्रमोद मिश्रा, ममो मंडल अध्यक्षा छवि पंत, शक्ति केंद्र सयोजक व कार्यक्रम प्रभारी रश्मि बुधिराजा, निशा नौडियाल, पार्षद सचिन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी, मण्डल अध्यक्ष तरुण नय्यर, पार्षद विनीत जौली, लक्ष्मी पवार देवेश ममगाईं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top