Team uklive
टिहरी : शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया l
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथों पर एमएफ फैसिलिटी, पोलिंग पार्टियों के रहने खाने की व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय आदि आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ को स्वीप गतिविधियों के तहत हर बूथ पर अधिक से अधिक मतदान करवाने हेतु लोगों।को मतदान के प्रति प्रेरित करने को कहा गया।
इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट काणाताल अनिल मीणा तहसीलदार राजकुमार, राजस्व उप निरीक्षक पीएस राणा, बीएलओ जसोदा तोमर, दीप माला, उषा नेगी, मोहम्मद अयूब, मंजू,आनंदी देवी, जमीला,लीला देवी, एएनएम रीना, आशा कार्यकत्री आशा देवी, भोजन माता मीनाक्षी डबराल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे


