अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कमांद मे विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी :  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष श्री योगेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी द्वारा दिनांक 18.12.2023 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कमांद, टिहरी गढ़वाल में एक विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, भारतीय संविधान के अंतर्गत समानता के मूल अधिकार, लैंगिक न्याय एवं बच्चों के संबंध में विधायिका द्वारा बनाए गए बाल श्रम, बाल विवाह, किशोर न्याय आदि कानूनो, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण निषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमांद की ओर से एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही विद्यालय के बच्चों का टिटनेस का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य, प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कमांद की डॉक्टर अदिति शंकर, परा विधिक कार्यकर्ता विनीता देवी, कविता राणावत, रचना रावत, रीना चौहान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top