टिहरी मे यहां एक आल्टो कार हुई दुर्घटना ग्रस्त, एक ब्यक्ति की मौत

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : आज सोमवार को बेलगांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक ऑटो कार UK09B-9733 दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 

इस सूचना पर तत्काल पुलिस  फोर्स  मौके पर पहुंची  तो स्थानीय लोगों द्वारा बताया कि चालक मनवीर सिंह बुटोला पुत्र विशाल सिंह निवासी ग्राम सांकरी पटटी जुआ थाना छाम टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष जो कार चला रहा था जिसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250-200 मीटर नीचे खाई में गिर गई स्थानीय लोगों द्वारा घायल को सरकारी अस्पताल कमान लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। मौके पर घायल चालक के परिजन भी मौजूद थे जिनके द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसोड लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल चालक को मृत्यु घोषित किया गया। 

नाम पता मृतक मनवीर सिंह बुटोला पुत्र विशाल सिंह निवासी ग्राम साकरी पट्टी जुआ थाना छाम गढ़वाल उम्र 40 वर्ष

ऑल्टो कार नंबर UK09B9733

पंचायतनामा  की कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top