Team uklive
टिहरी : 03 अक्टूबर को कोतवाली कीर्तिनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मलेथा,में अज्ञात चोरों द्वारा दिन में करीब 11:30 बजे से 12:00 बजे के आसपास वादी वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट पुत्र स्वर्गीय गोविन्द राम भट्ट ,निवासी ग्राम मलेथा,कोटली कीर्तिनगर,जिला टिहरी गढ़वाल ,के मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी करीब 45,000 रुपए,व एक स्मार्ट वॉच आदि सामान चोरी कर लिया गया था।जिस संबंध में वादी द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 28 /23धारा 454/380 आईपीसी दर्ज कराया गया था।
एसएसपी के आदेश अनुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन व पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्ति नगर द्वारा 03 अक्टूबर को ग्राम मलेथा में अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी के अनावरण हेतु एक स्थानीय पुलिस एवम् सीआईयू की एक संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई थी।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास ,मलेथा तिराहा,कीर्तिनगर नया पुल पर,मलेथा स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक किया गया, इसके अतिरिक्त सी0 आई0 यू0 टीम ,टिहरी गढ़वाल से प्राप्त टेक्निकल सहायता की मदद से 09 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को शाम 17:30 बजे मय चोरी की नगदी व स्मार्ट वॉच तथा अन्य चोरी गए सामान के जियालगढ़ (कीर्तिनगर) के निकट सड़क मार्ग से अंतर्गत धारा 454/380/411 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया
जिसके द्वारा खुद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला नकब (लोहे की रॉड) बरामद कराई गई जिसे वैधानिक कार्यवाही के पश्चात आज न्यायालय में पेश किया गया था,तथा न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार टिहरी भेजा गया है।
थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त मोहम्मद रफीक निवासी ग्राम व थाना बसौली ,जिला कठुआ,जम्मू फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहनवाज पुत्र सुलेमान गनी निवासी ग्राम जींद रैली थाना बसौली जिला कटवा जम्मू उम्र 20 वर्ष ।
एवं वांछित अभियुक्त का नाम मो0 रफीक पुत्र मोहम्मद इकबाल ग्राम थाना बसौली जिला कठुआ जम्मू उम्र 25 वर्ष है ! इनसे एक स्मार्ट वॉच, एक शर्ट (जींस), नकद 45000 रुपए एवं 50-50 रुपए के तीन लिफाफे घटना में प्रयुक्त की गई लोहे की रोड (आलानकब) प्राप्त हुई !
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त गण प्राय पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषकर उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के गांवो में दूर दराज के मकानों की रेकी करते है,तथा गांव में किसी व्यक्ति का नाम(काल्पनिक नाम) लेकर गांव में प्रवेश करते है,जिससे कि किसी गांव वाले को उन पर शक न हो तथा गांव में बंद मकान पाकर लोहे की रोड(आला नकब) से ताला तोड़कर घर में घुसकर दिन में ही चोरी की घटना को अंजाम देते है।


