Team uklive
कीर्तिनगर ( टिहरी ) : दिनांक 09.10.2023 को कांस्टेबल महेंद्र नेगी ,जल पुलिस, श्रीनगर द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर पर द्वारा मोबाइल सूचना दी गयी ,कि एक अज्ञात महिला का शव डैम साईड़ अलकनंदा नदी झील के किनारे दिखायी दे रहा है, सूचना पर कोतवाली कीर्तिनगर से महिला उप निरीक्षक श्रीमती रीना नेगी हमराह महिला कांस्टेबल 162 दीपा मय चौकी चौरास से कांस्टेबल हरीश व होमगार्ड 1214 हरि के तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु डैम साईड़ जीवीके पर पहुंचे थे, जहां जल पुलिस टीम व स्थानीय पुलिस की मदद् से उक्त अज्ञात महिला का शव झील से बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए थे। जिनमें से सोहन सिंह पुत्र कृपाल सिंह नेगी निवासी ग्राम लवेठा , पोस्ट चोंड़ली ,थाना करणप्रयाग चमोली द्वारा मृतका के पहने कपड़े एवं कान में पहनी बाली द्वारा उपरोक्त अज्ञात शव की पहचान पहचान अपनी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी के रूप में की गई ,तथा बताया गया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ,उम्र 42 वर्ष दिनांक 29/09/2023 को गांव के शिवालय(मंदिर)में जल चढ़ाने गई थी,उसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गई।जिसको मेरे व मेरे परिवार जनों द्वारा काफी तलाश किया गया,परन्तु कुछ पता नहीं चल पाया था,आज हम लोग खोजबीन करते हुए यहां आएं थे।
मौके पर मृतका के भाई धीरेंद्र सिंह पवार एवं ग्राम वासियों हरि सिंह व महादेव सिंह द्वारा भी शव की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में की गई।
म0उ0नि0 रीना नेगी द्वारा मौके पर पंचायतनामा मुर्तिब किया गया । बाद पंचायतनामा कार्यवाही शव को महिला कांस्टेबल 162 दीपा एवं होमगार्ड 1214 हरि के सुपुर्द कर अग्रिम पोस्टमार्टम व अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु मोर्चरी श्रीकोट श्रीनगर गढ़वाल भिजवाया गया था।
जहां आज बाद पोस्टमॉर्टम कार्यवाही मृतका उपरोक्त का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।.मृतका का विवरण निम्न वत है।
नाम मृतका- लक्ष्मी देवी ,उम्र 42 वर्ष, कद करीब 5 फुट 1 इंच, आंख,नाक, कान - औसत.
पहनावा- सफेद बनियान, महरून कलर की कुर्ती.


