निशुल्क त्रैमासिक कंप्यूटर शिक्षक करियर काउंसलिंग और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का हुआ शुभारंभ

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी : रविवार को निशुल्क त्रैमासिक कंप्यूटर शिक्षक करियर काउंसलिंग और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का शुभारंभ घनसाली में मुख्य अतिथि  विनायक श्रीवास्तव, जिला सेवा योजना अधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा विशिष्ट अतिथि कमलनयन रतूड़ी मंडलीय प्रवक्ता राजकीय शिक्षक संघ, राजपाल मियां वरिष्ठ अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया । 
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त व कनिष्ठ प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल के द्वारा अपने निजी संसाधनों से घनसाली के छात्र छात्राओ को यह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
 नौटियाल द्वारा पूर्व में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करवाकर कई छात्रों को पटवारी ,पुलिस ,वीडियो और सेना आदि में चयनित करवाया जा चुका है।
उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि  श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों से इस प्रशिक्षण का भरपूर लाभ लेने का आवाहन किया तथा  नौटियाल व उनकी टीम की सराहना करते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वाशन दिया।
  रतूड़ी ने कहा कि  कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नही है।वर्तमान में कड़ी मेहनत करके ही उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है।
 राजपाल मिंया ने बच्चों से संबंधित विधिक कानूनों की जानकारी दी और कानून के क्षेत्र में करियर बनाने का मार्गदर्शन दिया ।
इस अवसर पर शिक्षक  राजेन्द्र सजवाण, उपेंद्र मैठाणी , राजेश कंडवाल , धनसिंह कंडारी, मनोज असवाल, अजय माथुर, शैलेन्द्र रावत  सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top