वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : गंगा पुरोहितो द्वारा गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई. कपाट बंद होने की तिथि 14 नवम्बर 2023 समय 11:45 गंगा परोहितो द्वारा बताई गई हैं. 14 नवंबर के बाद माँ गंगा के दर्शन यात्री मुखीमठ (मुखवा )में कर सकते हैं.
शीतकाल में माँ गंगा की डोली मुखीमठ (मुखवा )में विराजमान होती हैं. हर्षिल घाटी में मुखवा गाँव हैं. जंहा शीतकाल में भी श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. वंही गंगा पुरोहितो का कहना हैं. गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन मुखीमठ (मुखवा )में कर सकते हैं.
. साथ ही गंगोत्री धाम में चिदानन्द मुनि महाराज भी पहुंचे. उन्होंने माँ गंगा के दर्शन किया. जंहा उन्होंने पूजा अर्चना के बाद परम्परा अनुसार अपने तीर्थ पुरोहित के पास नाम लिखवाया.


