विश्वकर्मा पूजा पर पुलिस लाइन में की गयी शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा।

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी 


उत्तरकाशी : यन्त्र एवं निर्माण के अधिष्ठात्र देवता भगवान विश्वकर्मा  के पूजन दिवस के शुभ अवसर पर आज पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी व समस्त कोतवाली, थाना व शाखा पर भगवान विश्वकर्मा के पाठ-पूजा के साथ शस्त्र, औजार व मशीनों की विधिवत मन्त्रोंपचार के साथ पूजा-अर्चना की गयी।


इस अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  अनुज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा सभी थाना, कोतवाली व शाखा पर सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पूजा अर्चना की गयी।


इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को रास्ता दिखाया उन्होंने अपने कौशल से न केवल सोने की लंका का निर्माण किया बल्कि रामसेतु निर्माण के लिए अंश के रुप में नल व नील को भेजकर इस कठिन कार्य को भी आसानी से पूर्ण करावाया। विश्वकर्मा समस्त लोकों और पंच महाभूतों के परम ज्ञाता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top