रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी
SIT की विवेचना में बेदाग साबित हुये बिजल्वाण, न्यायलय से मिली बडी़ जीत। पिछले 3 सालों से चर्चाओं में रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण आखिर बेदाग निकल गए हैं। इससे जहां विरोधियों को करारा झटका लगा वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बिजल्वाण कद बढ़ता दिख रहा है.
गौरतलब है कि जनवरी 2023 में एसआईटी रिपोर्ट के बाद उत्तरकाशी कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया था।SIT की जांच पर पुलिस की विवेचना में जिला पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार कोई भी तथ्य नहीं मिले ।
पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दिया था।थाना कोतवाली, जिला उत्तरकाशी में दर्ज मु0अ0सं0 01/2023 अन्तर्गत धारा 406, 409, 420, 120बी भा0द0सं0 बनाम दीपक बिज्लवाण आदि में विवेचक द्वारा प्रस्तुत अंतिम रिपोर्ट संख्या 25 / 2023 वादी दर्ज कि गई.
इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण का कहना है कि मेरे विरोधियों द्वारा मुझे बदनाम करने के लिए तमाम प्रकार के हथकंडे अपनाए हैं। मुझे बदनाम करने के लिए झूठे आरोपों का सहारा लेकर जांच पर जांच करवाते रहे। उन्होंने कहा कि मुझे तीन-तीन जांचों का सामना करना पड़ा ,लेकिन मेरी ईमानदारी ने मुझे कमिश्नर की जांच और पुलिस जांच में भी क्लीन चिट मिल गई. मुझे अपने कानून व्यवस्था पर भरोसा था कि एक दिन दूध का दूध पानी का पानी जरूर होगा है। आज जनपद एवं प्रदेश वासियों को मालूम है कि भ्रष्टाचारी कौन था और ईमानदारी कौन है ?


