Team uklive
नई टिहरी ! जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में शिक्षक दिवस के अवसर पर टिहरी जनपद के कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की एक महान दार्शनिक ,विद्वान शिक्षक ,भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस पर हम सबको यह प्रेरणा लेनी है की भारत की महान परंपराओं में शिक्षक का स्थान ईश्वर के समान है ।
कार्यक्रम में पूर्व बिदुषी शिक्षिका ममता उनियाल, शगुफ्ता परवीन, शोभा डोभाल, ने कहा की शिक्षक एक आदर्श परंपरा का ध्वजवाहक होता है शिक्षक ही अपने शिष्यों को बहुत ऊंचाई पर देखना चाहता है फिर उसे हर्ष की अनुभूति होती है ।
सेवानिवृत शिक्षक जगजीत सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद डोभाल ने कांग्रेस जनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परंपरा समाज के लिए एक आदर्श परंपरा है हम सबको अपने अतीत से सीखते हुए वर्तमान को संजोने के साथ भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए वही समाज भविष्य में सुरक्षित रहकर अपने सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक और भौतिक मूल्यों का पर खरा उतरता है ।
पूर्व शिक्षक राजेंद्र सिंह रावत,ऐ के सिंह ने कहां की शिक्षक समाज का दर्पण होता है आज 21वीं सदी में शिक्षक पर समाज में नवनिर्माण की जिम्मेदारियां बढ़ गई है लेकिन उसके साथ-साथ शिक्षक भी अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझता है।
उपरोक्त कार्यक्रम में बिदुषी शिक्षिका ममता उनियाल, शगुफ्ता परवीन, शोभा डोभाल, जगजीत सिंह नेगी , लक्ष्मी प्रसाद डोभाल , राजेंद्र सिंह रावत, ऐ के सिंह ,देवेंद्र राणा,सहित कई विद्धवान शिक्षकों को सम्मानित किया गया.
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ,शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार , महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, उपाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, सहर अध्यक्ष अनीता रावत ,अनीता शाह, गंगा देवी, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल ,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,वरिष्ठ नेता मुरारी लाल खंडवाल, राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट ,खुशी लाल, रोशन नौटियाल ,बचनलाल आदि कांग्रेसियों उपस्थित थे।


