लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के विवेकपूर्ण मतदान महत्वपूर्ण

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें मतदान करते समय अपने पूर्ण विवेक का प्रयोग करना चाहिए तथा व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर कर समाज एवं राष्ट्र के हित में कार्य करने वाले प्रत्याशियों एवं पार्टियों को ही मत देना चाहिए। यह बातें दिनांक 15.09.5023 को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, नई टिहरी में आयोजित सेमिनार के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने कही। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं जोया खान, सानिया, अभिजीत गुसाईं, अनिल, मनिका राणा एवं शिक्षिका मीनाक्षी शर्मा ने भी भारत में लोकतंत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस में कार्यरत रीटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां ने प्राधिकरण द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ रजनी गुसाईं ने किया। सेमिनार के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डी.पी.एस. भंडारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण के अतिरिक्त काफ़ी संख्या में छात्र छ्त्रायें उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top