पुलिस की सूझ बूझ से बची ब्यक्ति की जान

Uk live
0

Team uklive



 टिहरी : दिनांक 17,18/09/2023 को चौकी भद्रकाली पर रात्रि पिकेट डयूटी/ बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त कर्म0 गण कां0 20  संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश कुमार द्वारा एक वाहन संख्या DL1CAF 9103 कार जो चंबा की तरफ से आ रही थी के चालक ने कार को अचानक भद्रकाली चौकी पर रोका तथा बताया कि हमारे एक साथी राजेश गुप्ता पुत्र जय भगवान गुप्ता निवासी मॉडल टाउन नार्थ वेस्ट, दिल्ली उम्र लगभग 45 वर्ष को अचानक सीने में दर्द होने के कारण बेहोश हो गया है जो होश में नहीं आ रहा है इसके पश्चात का0 संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश कुमार द्वारा समझदारी व सूझ बूझ दिखाकर उक्त व्यक्ति को छूकर देखा तो उक्त व्यक्ति का शरीर ठंडा पडा था। जिसे सी0पी0आर0 देकर जान बचाई गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उक्त व्यक्ति राजेश गुप्ता के संकट में पड़े जीवन को  टिहरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बचाया गया।

 उक्त व्यक्ति के परिजनों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई व धन्यवाद किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top