मोरी में 700 ग्राम अवैध चरस के साथ हरियाणा के 02 तस्कर गिरफ्तार

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी 


उत्तरकाशी :  SP  उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 व मुहिम उदयन के तहत उतरकाशी पुलिस द्वारा जनपद मे अवैध नशे के कारोबार को जड से खत्म करने हेतु चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SO मोरी के नेतृत्व में कल रात्रि में मोरी पुलिस टीम द्वारा गोपनीय जानकारी जुटाते हुये तुंगजाला, नैटवाड़ रोड़ के पास से हरियाणा निवासी 2 तस्करों सत्यवान व धर्मवीर को  क्रमशः 360 व 340 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों के कब्जे से कुल 700 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी है।


             अर्पण यदुवंशी. SP. उत्तरकाशी.


गिफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों तस्करो  के विरूद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act में मुकदमा पंजीकत किया गया, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।अभियुक्तों को  न्यायालय में पेश  किया जायेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top