रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : दिनांक 09.09.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु टिहरी गढ़वाल के जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री योगेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने टिहरी गढ़वाल के प्रमुख बैंको के शाखा प्रबंधकों के साथ दिनांक 19.08.2023 को एक बैठक की। बैठक में विशेष रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि प्री लिटिगेशन के मामलों के निपटारे के लिए बैंकों की ओर से सकारात्मक प्रयास किए जाएं। सभी बैंको के शाखा प्रबंधकों ने यह आश्वाशन दिया कि उनकी ओर से ग्राहकों के हित में अधिकतम सुविधाएं प्रदान करते हुए उनके ऋणों का निपटान किया जाएगा तथा लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया जायेगा। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, नैनीताल बैंक, जिला सहकारी बैंक एवं यूको बैंक के प्रबंधकगण उपस्थित रहे।


