विज्ञान मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Uk live
0

वीरेंद्र सिंह नेगी 


उत्तरकाशी : ऋषिराम शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोशीयाड़ा में स्पेक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से विज्ञान मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विज्ञान मंथन कार्यक्रम में डॉ आशीष व्यास ने स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की तथा मेडिकल फील्ड से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। 


टिश्यू कल्चर लैब के वैज्ञानिक डॉ. पवन सिंह राणा द्वारा वैज्ञानिक सिद्धांतों के विभिन्न पहलुओं पर बारीकियों से जानकारी दी गई। डा. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन व वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित जानकारी साझा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. एस. के. मिश्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। 




इस कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अरविंद जगूड़ी ने स्वास्थ्य समस्याओं व निदान पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का स्वस्थ रहना आवश्यक है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य बद्रीश बिष्ट सहित छात्र छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top