राम गांव मे पहली बार हुआ कथा का आयोजन

Uk live
0

Team uklive 


 टिहरी : राम गांव में पहली बार कथा का आयोजन हुआ जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. 

सात दिवसीय कथा के अंतिम दिन कथा ब्यास मिश्रा जी महाराज ने कथा के सार से सभी को अवगत करवाया. 
उन्होंने कहा कथा सुनने मात्र से ही प्राणी का उद्दार हो जाता है. 
इस मौके पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार ने कहा कि राम गांव मे पहली बार कथा का आयोजन किया गया है जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है. 
उन्होंने कहा ब्यास जी ने अपनी कथा से सभी को भाव पूर्ण किया है. 
कथा आयोजक आचार्य सेमवाल जी ने कहा कि आज की भागम भाग जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर हमे प्रभु को समर्पित करना चाहिए जिससे हमारा उद्दार होगा. 
इस मौके पर नशे के दुष्परिणाम के बारे मे भी लोगों को अवगत करवाया गया. 
संगीत मे आचार्य मनीष काला, आचार्य सेमवाल जी, आचार्य मनोहारी जी रहे. 
इस मौके पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, खेम सिंह चौहान, कुलदीप पंवार, वीरेंद्र रावत, नरेन्द्र रावत, शीश पाल राणा, प्रताप सिंह रावत, गंभीर सिंह, आजाद सिंह राणा, बिट्टू, सूरत सिंह नेगी समेत काफी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top