Team uklive
टिहरी : गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक विजेंद्र दत्त डोभाल द्वारा थाना थत्यूड का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल,सीसीटीएनएस कक्ष, थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं थाने के समस्त महत्वपूर्ण रजिस्टरों, अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी तथा कर्मचारीगणों से अस्लाहों को खुलवाया -जुड़वाया गया। उन्होंने थाना के अभिलेखों को अत्याधुनिक करने तथा माल मुक़दमातियों, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने व बैरकों व भोजनालय में साफ सफाई रखने हेतु व सरकारी संपत्ति सम्बन्धी जीपी लिस्ट का मिलान करने हेतु भी निर्देशित किया.
इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्यायें पूछी गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
उन्होंने लंबित विवेचना एवं प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सभी उपनिरीक्षकों का आदेश कक्ष लिया जिसमे विवेचकों को लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों, लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।


