Team uklive
गजा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने गजा में मंडल के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में पार्टी का लक्ष्य 350 पार करना है,इसके लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है, उन्होंने कहा कि आज कर्मठ कार्यकर्ताओं के वजह से ही बूथ स्तर से केन्द्र स्तर तक सभी चुनावों में विजय प्राप्त हो रही है , प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 2023व 2024 के चुनावों में विजय शंखनाद अभी से बज चुका है,प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल अध्यादेश लागू किया गया है यह सरकार का सराहनीय क़दम है , पूर्वोत्तर राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में विजय को प्रधानमंत्री मोदी की कार्य प्रणाली को श्रेय दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अपने गृहक्षेत्र गजा,पोखरी,चाका पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया


