सड़क सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Uk live
0

 Team uklive


टिहरी : शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) मे सोमवार को  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसका विषय  “सड़क सुरक्षा”रहा. 


कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राम भरोसे ने इस शिविर की रूप रेखा के बारे में जानकारी दी. तत्पश्चात् हुए इस शिविर की औपचारिक शुरुआत प्राचार्या महोदया डॉ० शशि बाला वर्मा के उद्बोधन द्वारा की गई. उन्होंने छात्रों को सड़क पर कैसे व्यवहार किया जाये, वाहन कैसे चलाया जाये और आगे उन्होंने कहा कि सड़क पर अपने जीवन का ख़्याल रखने की ज़िम्मेदारी स्वयं की होती है. इसके बाद पुस्तकालय लिपिक कु० अमिता ने स्वयं सेवियों को सड़क नियम संबंधी अपने अनुभव साझा किए.
कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ० सरिता देवी ने भी बच्चों से छात्रों से सड़क नियमों का बखूबी पालन करने की सलाह दी.इसके बाद प्राचार्या महोदया द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलायी गई.
एनएसएस के इस एक दिवसीय शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक साथी डॉ० सरिता देवी, डॉ० विवेकानंद भट्ट, डॉ० सुमिता पंवार, डॉ० बंदना सेमवाल, डॉ० मुकेश सेमवाल ग़ैर-शिक्षक साथी,  अमिता, नरेश, छात्र अंजलि, प्रियंका, सिमरन, काजल, मनीषा, अंजलि, मनीष, मोनिका, निकिता, सुमन, प्राची, नीना, काजल चौहान, निकिता, प्रियंका, सुनीता आदि उपस्थित रहें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top