रिपोर्ट : भगवान सिंह
टिहरी : कीर्तिनगर कोतवाली में जल्द ही पुलिस के जवानों के लिए नये कार्यालयों का निर्माण किया जायेगा साथ ही देवप्रयाग विधानसभा के मलेथा क्षेत्र समेत आस-पास के दर्जनों गांव अब कीर्तिनगर कोतवाली में शामिल होंगे।
एएसपी टिहरी डोभाल ने कीर्तिनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। यहॉ लंबित पड़ी जॉचों समेत मालखाने व पुलिस के अन्य भवनों का एएसपी ने जायजा लिया। वहीं उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ जन जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाये जाने के लिए निर्देशित किया। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि कीर्तिनगर कोतवाली के लिए नये आफिसों व मालखाने का प्रपोजल दिया गया है। जिसकी यहॉ बहुत लंबे समय से जरूरत महसूस हो रही थी। वहीं उन्होनें बताया कि राजस्व क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को दिए जाने की कवायद चल रही है जिसके तहत पुलिस प्रशासन ने विभिन्न राजस्व क्षेत्रों को लेकर रिर्पोट शासन को भेजा है। जिसमें मलेथा समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को कीर्तिनगर कोतवाली से जोड़ा जायेगा।


