हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनना आगामी 2024 के लिए शुभ संकेत है :- राकेश राणा

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : आज जैसे हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के मुख्य्मंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पद और गोपनीयता की शपथ ली और उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री  तो टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया, 

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के नेता  हरीश रावत ,  प्रीतम सिंह ,  करन माहरा ,  विक्रम सिंह नेगी सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिमाचल में पार्टी के लिए कई दिनों तक प्रचार किया था।

    जिन जिन सीटों पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेता प्रचार करने गए उनमें अधिकाश सीटो पर जीत हासिल हुई

रोहडू में जहां प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी और प्रीतम सिंह ने प्रचार किया वह सीट सर्वाधिक मतों से कांग्रेस ने जीती है।

      आज पार्टी कार्यलय में मिष्ठान वितरित किया गया.


        राकेश राणा जिलाध्यक्ष कांग्रेस 

उपरोक्त कार्यक्रम के साथ-साथ कांग्रेसजनों ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष चकराता विधानसभा के लगातार छठवीं बार विधायक रहे प्रीतम सिंह का जन्मदिन भी मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शांति प्रसाद भट्ट शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष किशोर सिंह मंदर्व्वाल, आईटी विभाग के जिला अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी जिला कांग्रेस के महासचिव जोत सिंह बिष्ट आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top