ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने सेब के किसानो को हरी झंडी दिखा कर हिमाचल किया रवाना.

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 


जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाक जो सेब के लिए पहचाना जाता है. उसी  सेब की खेती को और उन्नत बनाने के लिए उद्यान विभाग व् ब्लाक प्रमुख  द्वारा कुछ किसानो को हिमाचल प्रदेश भेजा गया. वंहा जा कर किसान सेब की खेती को और उन्नत करने की कला सीखेंगे. साथ ही सेब की खेती को भटवाड़ी ब्लाक में और विस्तार से फेलायेंगे. 


उद्यान विभाग की ओर से सेब खेती  करने वाले किसानों को  तकनीकी,कीटो  से बचाने को लेकर बागवानी के प्रति किस प्रकार कार्य होना चाहिए. उसे  सिखने के उद्देश्य को लेकर उत्तरकाशी जिले के 32 बागवानी  किसानों को 3 दिवसीय भ्रमण ,प्रशिक्षण हिमाचल टूर के लिए मुख्य उद्यान की टीम को ब्लाक प्रमुख विनीता रावत  ने हरी झंडी देकर रवाना किया।


ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने उत्तरकाशी से हिमांचल प्रदेश के   प्रशिक्षण कार्यक्रम में जा रहे  सभी बागवानी करने वाले किसानों को शुभकामनाएं दी। तथा उम्मीद जताई कि सभी किसान इस प्रशिक्षण टूर से बागवानी करने के नए नए तरीकों को सीख कर अपनी बागवानी में और वृद्धि  करेंगे। उन्होंने बताया कि इस टूर में 16 किसान हर्षिल क्षेत्र से,06 भटवाड़ी,02 धोन्त्री,02 चिन्यालीसौड़,02 जिव्या कोटधार,02 भंकोली के शामिल है।


        विनीता रावत ब्लॉक प्रमुख 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top