रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत ।सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रमोप चौधरी द्वारा नगर एवं आसपास क्षेत्रों में इंटर सेप्टर वाहन से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । नियम विरुद्ध पाए जाने पर 17 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कारवाई की गई ।इस कार्यवाही में बिना हेलमेट संचालित पाए जाने पर चार वाहनों के लाइसेंस निलंबित किए गए ।तीव्र गति से वाहन चलाने के अभियोग में छह वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कारवाई की गई । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान लगातार चलाएं जाते रहेंगे और वाहन चालको को नियम विरुद्ध पाएं जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उहोंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारियां भी दी । इस अभियान में महेंद सिह, धर्मेद्र नेगी, विनोद कुमार . ललित गोस्वामी भी शामिल रहे।


