विस्थापित ग्रामीणों के धरने के समर्थन मे उतरा टिहरी ब्यापार मण्डल

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी : टिहरी के कोटी झील मे अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों के धरने के तीसरे दिन  टिहरी / बौराड़ी ब्यापार मण्डल ने भी धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया है. 

धरने के समर्थन मे उतरे ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद डोभाल ने कहा कि ग्रामीणों की मांगे जायज हैं ऐसे मे प्रशासन, टीएचडीसी को अपनी हटधर्मीता छोड़ कर ग्रामीणों का सहयोग कर उनकी न्यायोचित मांग माननी चाहिए. 
बौराड़ी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष मेहताब गुनसोला ने  कहा कि ग्रामीणों ने अपनी खून पसीने की कमाई बाप दादाओ की जमीन देश के विकास को समर्पित कर दी ऐसे मे टीएचडीसी अन्याय पूर्ण भूमिका दिखा रहा है बौराड़ी ब्यापार मण्डल पूर्ण रूप से विस्थापित परिवारों के साथ है और  उनकी मांगो का समर्थन करता है. 
आपको बता दें अपनी मांग जमीन के बदले जमीन को लेकर ग्रामीणों का झील किनारे धरना तीसरे दिन भी जारी रहा परन्तु अभी तक टीएचडीसी के अधिकारी ग्रामीणों से मिलने नही पहुंचे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top