Team uklive
टिहरी : संविदा कर्मियों ने 11 सितंबर तक काला फीता बांध कर विरोध जताने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने बृहस्पतिवार को काला फीता बांधकर अपने अपने कार्यस्थल पर कार्य किया। इस दौरान कर्मचारियों के जिले की महासचिव देवंती डबराल ने कहा कि जिले के 9 के 9 ब्लॉकों में एनएचएम संविदा कर्मी काला फीता बांधकर अपनी मांगों के प्रति विरोध व्यक्त कर रहे हैं एनएचएम संविदा कर्मियों की लंबे समय से हरियाणा के तर्ज पर ग्रेड पे देने ,60 साल सेवा का प्रस्ताव एवं आउट सोर्स के माध्यम से लगे कर्मचारियों को एनएचएम में समायोजित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
जबकि विगत 4 माह से कर्मचारियों का वेतन भी नहीं मिला है। जिससे कि कर्मचारियों के सामने भरण पोषण का संकट गहराता जा रहा है, अगर सरकार को अभी चेतना नहीं आई तो कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। शासन एवं प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को 4 माह से सैलरी नहीं दी गई।
सरकार द्वारा रिनेवल भी एक ,एक महा का किया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है,भारत सरकार द्वारा प्राप्त आर0ओ 0पी0 के अनुसार समस्त एनएचएम कार्मिकों का सेवा विस्तारीकरण 2022से2024तक किया जाय।वर्तमान में सेवा विस्तारीकरण एक एक माह तक के लिए किया जा रहा है।
विरोध करने वालों में देवंती डबराल, ओमप्रकाश रमोला,सुनील भंडारी, ऋषभ उनियाल, विजयलक्ष्मी ,गंगा नेगी , मधु डोभाल ,डॉ रीना सिंह, अनिल बिजल्वान, अर्जुन रावत उपस्थित रहे.


