अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारीयो को कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार ने दिया विजय गुनसोला संग समर्थन

Uk live
0

Team uklive


  टिहरी : बसंत बहार रेस्टोरेंट कंपनी के सफाई कर्मचारियों के द्वारा विगत चार दिनों से कंपनी की बढ़ती तानाशाही के बिरुद्ध धरना जारी है परन्तु अभी तक कंपनी द्वारा कोई सकारात्मक जवाब कर्मचारीयो को नहीं मिला है. 

आज धरने के चौथे दिन कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने धरने को अपना समर्थन देते हुए उनकी मांगो को जायज ठहराया है. 

   

पंवार ने thdc एवं कंपनी से वार्ता की और कहा कि कल तक समस्या हल नही हुई तो युवाओ के साथ आंदोलन तेज किया जाएगा.

 कर्मचारी संघ  अध्यक्ष  रजत कुमार का कहना है कि पावर हाउस के अंदर जितने भी कंपनी कार्य कर रही हैं वह अपने कर्मचारियों को विगत कई वर्षों से  सुविधाएं दे रही है किन्तु हमारी कंपनी 

 द्वारा हमारा शोषण किया जा रहा है जो बर्दास्त नहीं किया जायेगा. 


कर्मचारीयो की मुख्य मांगो मे आगमन हेतु वाहन उपलब्ध कराना, वार्षिक अवकाश का लाभ, संपूर्ण ड्यूटी का टनल भत्ता, समस्त कर्मचारियों का मकान भत्ता, समस्त कर्मचारियों को जीवन बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाना, समस्त कर्मचारियों का पावर हाउस के अंदर संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करवाना शामिल है.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top