स्थानांतरण के विरोध मे कर्मचारीयों का धरना जारी

Uk live
0

 Team uklive




नई टिहरी। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के दो वरिष्ठ चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का नियम विरुद्ध किए गए  स्थानांतरण को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार कार्यक्रम आज 10 अगस्त 

2022 को भी जारी रहा।

महासंघ के जिला महामंत्री पीएस नयाल ने कहा कि समस्त कर्मचारियों को जैसा कि समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानांतरण निरस्त करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी के अनुकूल कोई भी निरस्तीकरण संबंधी आदेश महासंघ को सभा स्थल पर जिला प्रशासन से प्राप्त नहीं हुआ है।


 जिसके फलस्वरूप कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए निर्णय लिया है कि जब तक नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण जिला प्रशासन द्वारा निरस्त नहीं किया जाता तब तक महासंघ द्वारा घोषित कार्य बहिष्कार संबंधी कार्यक्रम आगामी कार्य दिवसों पर यथावत जारी रहेगा ।


वहीं प्रशासन ने अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाही इस सम्बन्ध मे नही की है जिससे कर्मचारीयों का प्रशासन के प्रति रोष भी ब्याप्त है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top