सुशील बहुगुणा ने बांटी राहत सामग्री

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी : सुशील बहुगुणा ने चम्बा ब्लॉक के माणदा  गांव की गैणी देवी को जिनका घर मे शॉर्ट सर्किट होने के कारण  आग लग कर सम्पूर्ण सामान जल गया था को पूर्ण विश्वास दिलाया की वह शासन प्रशासन से मिलकर उनको मकान बनाने हेतू आर्थिक मदद दिलवाने का प्रयास करूंगा। प्राथमिक राहत के तौर पर उनके द्वारा सामग्री वितरित की गई व बच्चे जो कि 18 साल से कम हैं अपनी संस्था के द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन के माध्यम से कॉपी आदि उपलब्ध करवाई गई.

उन्होंने कहा  बच्चों हेतू कपड़े आदि भी उपलब्ध करवाई  जाएगी ।
इस अवसर पर गैणा देवी ने कहा कि हमें प्रशासन के द्वारा अभी तक केवल दो कम्बल के अतिरिक्त कुछ नही मिला ओर हम सुशील बहुगुणा का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने हमें कुछ राशन व राहत सामग्री उपलब्ध कराई  तथा प्रशासन या अन्य दान दाताओं से आथिर्क मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 
इस अवसर पर महिला मंगल दल की रेखा देवी , दिगपाल सिंह , विजय लक्ष्मी जगदीश बडोनी व बालकृष्ण भट्ट उपस्थित रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top