नेहरू युवा केंद्र जौनपुर ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की

Uk live
0

Team uklive 



टिहरी : नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) जौनपुर ब्लॉक टिहरी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा गाँव गाँव तिरंगा अभियान की शुरुआत की। जिसमें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा समस्त देशवासियों से अवाहन किया गया  कि इस बार हम सभी स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर में अपने परिवार के साथ तिरंगा लगाकर मनाये। गुरुवार को  ग्राम सभा हटवाल गाँव से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई  जिसमें ग्राम प्रधानपति  पंचम सिह  द्वारा बताया गया कि हमारे गाँव में भी प्रत्येक  परिवार इस बार अपनी घरों की छतो पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और  प्रधानमंत्री  का जो हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम है उसमें हमारे गाँव से शत प्रतिशत प्रतिभाग रहेगा। 

ब्लॉक यूथ समन्वय अनिल हटवाल ने बताया कि हम प्रतेक गाँव में बैठक रैली के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित करेगे और आजादी के अमृत महोत्सव में सभी का योगदान रहे। और आजादी का अमृत महोत्सव हम स्वच्छता पखवाड़ा भी शुरू कर रहे हैं जिसमें हम गाँव गाँव में जाकर स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक मुक्त गाँव, वृक्षारोपण अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन इस अमृत महोत्सव में चलायेंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में जोड़गे आगनबाडी कार्यकत्री निर्मला हटवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया तथा स्वच्छता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रोहित हटवाल, राजपाल सिंह दीप सिंह, राजेन्द्र, नवीन केदार सिह प्रदीप नेगी, देवेन्द्र सिंह, रवि, हरिषक  रितेश जसवत नेगी रेखा देवी गुलाब सिंह, गोविन्द सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top